अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर स्पाइस जेट का आफर

Published On

टिकट 3,999 रुपए से

गुरुग्राम 26 अगस्त (वार्ता) किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए पाँच दिन के सेल की शुरूआत की है जिसके तहत टिकट की कीमत 3,999 रुपए से शुरू होगी। एयरलाइन ने सोमवार को बताया कि ‘रेड हॉट’ नामक यह से सेल 26 अगस्त से शुरू है और 30 अगस्त तक इसके तहत टिकट बुक कराए जा सकेंगे।

आॅफर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 31 मार्च 2030 की यात्रा तक के लिए है। यह सिर्फ नॉन-स्टॉप उड़ानों के लिए मान्य होगा। इसके तहत सबसे सस्ते टिकट चेन्नई से कोलंबो, कोलकाता से ढाका और गुवाहाटी से ढाका मार्गों पर हैं जिनके लिए सभी करों एवं शुल्कों समेत 3,999 रुपए देने होंगे। कोच्ची से माले का टिकट 4,299 रुपए में और बेैंकॉक से कोलकाता का 4,699 रुपए में है। अन्य मार्गों पर भी आॅफर उपलब्ध है।

About The Author

Related Posts