Summer Special Trains Cancelled: अचानक रद्द की गई समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Published On

अंबाला सहित कई स्टेशनों पर भारी वेटिंग

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Summer Special Trains Cancelled: गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की योजना बना चुके हजारों यात्रियों के लिए रेलवे का एक अप्रत्याशित फैसला मुश्किलें बढ़ा गया है। 16 जून को रेलवे द्वारा जारी आदेश में कई समर स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिनमें से अधिकांश ट्रेनें जुलाई तक चलने वाली थीं। इन ट्रेनों में पहले से बुक किए गए टिकटों की वापसी की प्रक्रिया भले शुरू कर दी गई हो, लेकिन इस निर्णय का सीधा असर यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाओं पर पड़ा है। Ambala News

प्रमुख ट्रेनें जो रद्द की गईं

  • चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल (04209/10): 19 जून से बंद। अंबाला और आसपास के यात्रियों के लिए प्रमुख साधन थी।
  • आनंद विहार-अयोध्या स्पेशल (04213/14 और 04070/69): 17 जून से रद्द। यह रूट पारंपरिक रूप से भीड़भाड़ वाला रहा है।
  • बठिंडा-वाराणसी स्पेशल (04519/20): 21 मई से शुरू हुई यह ट्रेन 10 जुलाई तक चलाई जानी थी।

रेलवे ने यात्रियों को टिकट रद्द होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजनी शुरू कर दी है और स्टेशनों पर भी इसकी सार्वजनिक घोषणा के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद कई यात्रियों को भ्रम और निराशा का सामना करना पड़ रहा है, खासकर वे जो अंतिम समय पर यात्रा करने वाले थे।

विकल्पों की तलाश में यात्री | Ambala News

ट्रेनों की रद्दीकरण के बाद, यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की ओर रुख करना पड़ रहा है,जिनमें प्राइवेट बसें, टैक्सियां और साझा वाहन प्रमुख हैं। अंबाला से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट पहले से ही 120 के पार पहुंच गई है।

क्या कहती है रेलवे?

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) नवीन कुमार का कहना है कि इन ट्रेनों को अपेक्षित यात्री संख्या न मिलने के कारण बंद किया गया है। उनके अनुसार, कम रिस्पॉन्स के चलते संचालन घाटे में जा रहा था। लेकिन इस व्यावसायिक तर्क के मुकाबले यात्रियों की असुविधा कहीं ज्यादा स्पष्ट दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें:– Himachal Pradesh: आओ चले हिमाचल के चचिया नगरी में, देखें इस डेरे की खुबसूरती

About The Author

Related Posts