23 वर्षीय युवक दिलबाग की संदिग्ध मौत

Published On

परिजनों ने गांव के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के पालुवास गांव में एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस ने हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गांव पालुवास निवासी 23 वर्षीय युवक दिलबाग मेहनत मजदूरी करता था। हर रोज की तरह वह काम से लौटकर खाना खाकर अपने घर पर सो रहा था।

देर रात करीब एक बजे गांव का ही युवक सुंदर उसे अपने घर बुलाकर ले गया। वीरवार सुबह दिलबाग का शव सुंदर के घर मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल भेज दिया। हालांकि शव पर किसी प्रकार के चोट आदि के निशान नहीं हैं। मृतक के भाई ऋषि ने दिलबाग की हत्या की आशंका जताई है। वहीं मामले की जांच कर रहे डीएसपी हैडक्वाटर चन्द्रपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर सुंदर के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत या हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts