दिन में चलाते थे ऑटो रिक्शा, रात को लोगों को लूटते थे आरोपी

Published On

लूट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या करने वालों को पुलिस ने किया काबू

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: यहां सेक्टर-14 पुलिस थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने इस केस में तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने लूटपाट करने के लिए पीड़ित व्यक्ति से मारपीट की थी, जिसमें उसकी मौत्त हो गई। जानकारी के अनुसार 6 मार्च को सेक्टर-14 पुलिस थाना में सूचना मिली थी कि बस स्टैण्ड के पास बने लोहे के फ्लाईओवर पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा इस सूचना पाकर पुलिस टीम सूचना में बताए गए स्थान/घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला।

पुलिस टीम ने सीन-आॅफ-क्राइम व पुलिस अधिकारियों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। शव को शव गृह में भिजवाया। पुलिस टीम द्वारा मृतक की पहचान करके मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया गया। 7 मार्च को मृतक के पिता शिवनाथ सिंह ने आकर मृतक की पहचान अपने बेटे जितेन्द्र सिंह (40) निवासी हमीरपुर सौमवशी अलीगढ़ अमृतपुर फरुखाबाद उत्तर-प्रदेश के रूप में की। Gurugram News

4 अप्रैल को पुलिस टीम द्वारा मृतक जितेन्द्र सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें खुलासा हुआ कि मृतक जितेंद्र के साथ मारपीट की गई। मारपीटर के बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस ने इस केस में हत्या की धारा जोड़कर आरोपियोंं की तलाश शुरू की। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि जितेंद्र की हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अनुराग निवासी गांव बलारपुर पोस्ट मलकापुर जिला कनौज (उत्तर-प्रदेश), मोहित मिश्रा निवासी गांव महेन्द्र पोस्ट आॅफिस मुड़ियारी जिला बलिया (उत्तर-प्रदेश) व विकास उर्फ दुर्लभ निवासी करमेघ थाना लालमनिया जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई। Gurugram News

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वे आॅटो रिक्शा चलाते हैं। रात के समय ऐसे व्यक्ति की तलाश करते हैं जो अकेला घूमता हो या सो रहा हो। उससे उसका सामान छीन लेते हैं। जितेंद्र से भी उन्होंने बैग छीनने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी नींद खुल गई। इसी बीच उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। जिसमें मारपीट के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– लग्जरी वाहन चुराने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

About The Author

Related Posts