उपकार कालोनी के सेवा में अव्वल MSG आईटी विंग के सेवादार हुए सम्मानित

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक उपकार कालोनी के एमएसजी आईटी विंग के सेवादार निरंतर मानवता की सेवा में अग्रणी रहते हैं, इसी के तहत सेवा में अव्वल सेवादारों को नामचर्चा में प्यारा सा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। Sirsa News

सुरेन रहे प्रथम स्थान पर | Sirsa News

वर्णनीय है कि ब्लॉक उपकार कालोनी के सेवादार निरंतर लगातार मानवता की सेवा में अग्रणी रहते हैं। पूज्य गुरू जी द्वारा जो 163 मानवता भलाई के कार्य शुरू किए गए हैं उनको जन-जन तक पहुंचाने का कार्य एमएसजी आईटी विंग के सेवादारों द्वारा किया जाता है ताकि कोई नशे में लिप्त इंसान, बुराई में फंसा हुआ इंसान उस दलदल से बाहर आ सके और उसकी जिंदगी सुधर सके।

इस सेवा कार्य में निरंतर लगातार लगे रहने वाले सेवादारों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले सेवादारों को नामचर्चा में ब्लॉक प्रेमी सेवक परमजीत सिंह द्वारा सुंदर सा उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सेवादारों में क्रमश: सुरेन, सुरेंद्र, रूजल, सुकरीत और सुरेंद्र खन्ना रहे। इसके अलावा भूपेंद्र इन्सां व मोहन इन्सां को भी बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया गया। Sirsa News

दिल्ली में छाया शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल! जिमनास्टिक्स में जीते 7 स्वर्ण सहित कुल 12 मेडल

About The Author

Related Posts