अपराधी बेखौफ दिनदिहाड़े युवक दिया ठोक
Published On
सोनीपत में युवक को गोली मार, अपराधी फरार
सोनीपत। जिले के गांव कामी में एक युवक पर दिनदिहाड़े गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया जिससे खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मिली जानकारी से स्पष्ट हो पाया है कि मृतक युवक गांव कामी का ही निवासी था। इस दौरान घटनास्थल पर शव के चारों ओर गोलियों के कुछ खाली खोल भी बरामद हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गांव कामी निवासी सुनील टैÑक्टर-ट्रॉली से एक स्कूल के सामने रेत डालने आया हुआ था। इसी दौरान पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों ने सुनील को ट्रैक्टर से नीचे उतारकर उस पर एक के बाद एक चार गोलियां दाग दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सुनील की हत्या का आरोप गांव के ही युवक पर लगाया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।