राजकीय सम्मान के साथ शहीद को दी अंतिम विदाई

Published On

 पिता ने किया बेटे मेजर अनुज राजपूत का अंतिम संस्कार

सच कहूँ/चरण सिंह
पंचकूला। मेजर अनुज राजपूत को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मेजर अनुज राजपूत का पार्थिव शरीर पंचकूला पहुंचा। आस-पास रहने वाले लोग अनुज राजपूत के निवास के पास खड़े होकर उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वैन उनका पार्थिव शरीर लेकर सेक्टर-20 की सोसायटी नंबर-104 में पहुंची, तो लोगों ने अनुज राजपूत अमर रहे के नारे लगाया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी अनुज राजपूत को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। उनके निवास स्थान पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जैसे ताबूत से अनुज राजपूत के पार्थिव शरीर को निकाला गया, सभी की आंखें नम हो गई। हर कोई अनुज की शहादत से दु:खी था। इसके बाद सेक्टर-20 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि 27 वर्ष की आयु में अनुज राजपूत शहीद हो गए। माता—पिता को नमन हैं, जिन्होंने इकलौता बेटा देश को सौंप दिया। ऐसे जवानों पर हमें नाज है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts