महापंचायत ने टोल मैनेजर को सौंपी 20 गांवों की सूची, टोल फ्री करने की मांग

Published On

बवानीखेड़ा (सच कहूँ/कौशल देवी)। बवानीखेड़ा में टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर दस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का टोल फ्री करने की मांग को लेकर हरियाणा जागृति मोर्चा के बैनर तले महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में सभी लोगों से सलाह मशविरा करने के बाद दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले 20 गांवों की सूची टोल मैनेजर को सौंपी। इस पर महापंचायत में आकर टोल मैनेजर सुकेश कुमार ने 15 दिन का समय मांगा है। इस दौरान महापंचायत के लोगों ने चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे जल्द ही आंदोलन का ऐलान करने पर मजबूर होंगे। Bawani Khera News

जिसकी जिम्मेदारी टोल व एनएचआई के अधिकारियों की होगी। रविवार को बवानीखेड़ा स्थित टोल से करीब पांच सौ मीटर दूर हरियाणा जागृति मोर्चा, किसान सभा, बहमाण सभा, राजपूत सभा, संत शिरोमणी गुरु रविदास सभा, टैक्सी स्टैंड एसोसिएशन बवानीखेड़ा व बलियाली के सदस्यों ने रामकिशन काजल, नेपाल सिंह तंवर, राजेंद्र धायल, उमेश भारद्वाज की संयुक्त अध्यक्षता में महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में मंच संचालन राजेश कूंगड व जयबीर आल्हान ने किया। महापंचायत के संयोजक हरियाणा जागृति मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेश सिंधू रहे। महापंचायत में सबसे पहले 22 मार्च को हुई महापंचायत में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा हुई। बाद में महापंचायत ने सभी मौजूद लोगों से सलाह मशविरा करके 26 अप्रैल को फिर महापंचायत बुलाने का फैसला लिया और इसी दिन मामले की समीक्षा की जाएगी। Bawani Khera News

यह भी पढ़ें:– प्रॉपर्टी के लिए पति की हत्या कराने वाली पत्नी समेत चार को उम्रकैद की सजा

About The Author

Related Posts