धर्मनगरी में कोख के कातिलों का भंडाफोड़

Published On

अल्ट्रासाउंड मशीन की सील, महिला डॉक्टर मौके से फरार, 40 हजार की नकदी बरामद

सच कहूँ/देवीलाल बारना, कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धर्मनगरी में कोख के कातिलों(Womb Busted) का भंडाफोड़ किया है। कुरुक्षेत्र व करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुरुक्षेत्र में एक निजी अस्पताल में छापामारी की व लिंग जांच करते रंगे हाथों काबू किया है। इतना ही नहीं टीम ने जहां अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। वहीं 40 हजार की नगदी भी बरामद की है। महिला डॉक्टर टीम की आँखों में धूल झोंककर मौके से फरार होने में कामयाब हो गई। टीम के डॉ. ऋषि सैनी ने बताया कि सिविल सर्जन करनाल को गुप्त सूचना मिली थी कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के निजी स्पर्श हॉस्पिटल में अवैध लिंग जांच हो रही है।

सूचना पाकर कुरुक्षेत्र के सिविल सर्जन को भी इस बारे में सूचित किया गया। लिंग जांच के आरोपियों को काबू करने के लिए कुरुक्षेत्र व करनाल स्वास्थ्य विभाग की सयुंक्त टीम का गठन किया गया। शनिवार को टीम द्वारा एक महिला को जांच के लिए भेजा गया। छापामारी करने पर टीम को अस्पताल में लिंग जांच(Womb Busted) करते हुए पाए गए। ऐसे में टीम द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है जबकि 40 हजार की नकदी भी बरामद की गई है। टीम द्वारा छापामारी के दौरान ही अस्पताल की महिला डॉक्टर मौके से फरार हो गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts