पत्नी और मासूम बेटी को मारी गोली, खुद भी दी जान

Published On
  • बादली के लाडपुर गाँव की घटना

  • दादा के पास था पोता, बच गई जान

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर जिले के बादली क्षेत्र के गाँव लाडपुर में एक व्यक्ति ने सो रही अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी गोली मार कर जान दे दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गाँव लाडपुर में 35 साल का दिनेश अपने परिवार के साथ रात में घर में था। अल सुबह करीब चार बजे वह उठा और पत्नी कविता (32 साल) और चार साल की बेटी कृशया पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे दोनों लहुलुहान हो गए। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पत्नी और पति की मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश का छोटा बेटा दादी के पास सोया हुआ था और इसी कारण वह बच गया।

दिनेश का बड़ा भाई सतीश जब सुबह छह बजे घर आया तो घटना का पता चला। परिजन बच्ची को लेकर तुरंत रोहतक पीजीआई ले गए, लेकिन बुरी तरह घायल कृशया ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए। पुलिस ने दिनेश के परिजनों और गाँव के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि दिनेश ने यह कदम क्यों उठाया

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts