सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, सुनने वाला कोई नहीं,  शहर हुआ कूड़ा- कूड़ा 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की  हड़ताल से शहर  कूड़ा - कूड़ा हो गया है। शहर के सभी मुख्य मार्गों, मुख्य बाजार, चौक - चौराहे पर हर जगह कूडे के ढेर लगे दिखाई दे रहे हैं। इसकी जवाबदेही किसकी है।  शहर वासी हाउस टैक्स भर रहे हैं। जबकि आने - जाने वाले रोड टैक्स दे रहे हैं। जब हर चीज का पैसा सरकार,  प्रशासन ले रहा है तो फिर आमजन को सुविधा क्यों नहीं मिल रही है। कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं उसका खामियाजा केवल आम जनता को ही भुगतना पड़ता है।

लगातार कई दिनों से नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनकी मांगों को सुनने वाला कोई नहीं है। शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है।  हर जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लग गए हैं । एक तरफ तो सरकार द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का डिंडोरा पिटा जा रह है । दूसरी तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। क्या शहर वासियों के स्वास्थ्य को चुनौती दी जा रही है। शहर के दिल्ली चौक से मुख्य बाजार मे प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है।  यह मुख्य बाजार शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। इसकी मैन गली में इस प्रकार से कूड़े का ढेर लगा हुआ है, गली में गंदा पानी भर गया है।  जिसमें से दुर्गंध बदबू आनी शुरू हो गई है। यहां से निकलना तो दूर दुकानदारों का अपनी दुकानों पर बैठना भी मुश्किल हो गया है।

इस कूड़े के ढेर को स्वयं दुकानदारों ने उठाने के लिए प्रयास किया, तो धरने  पर बैठे सफाई कर्मचारियों को इसकी भनक लग गई और वह कूड़ा उठा रहे दुकानदारों के पास जा पहुंचे वहां पर उन्होंने सरकार व  प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन किया।  दुकानदारों द्वारा कूड़ा उठाने के लिए बुलाए गई ट्रैक्टर ट्राली को खाली हाथ बैरिंग लौटना पड़ा। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक सरकार द्वारा उनके मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तब तक वह न स्वयं कम पर लौटेंगे और ना ही किसी और को काम करने देंगे।  क्योंकि शहर की सफाई का जिम्मा हमारे कंधों पर ही है , और शहर की सफाई व्यवस्था भी हम ही ठीक करेंगे । बसरते की सरकार हमारी मांगे पूरी करें। 

दुकानदारों व सफाई कर्मचारियों में हुई छुटपुट नोकझोंक

मुख्य बाजार की में गली में कई दिनों से सफाई न होने के कारण कूड़े के देर लग गए उसे कूड़े के ढेर को दुकानदारों ने स्वयं उठाने का काम शुरू किया तो वहां पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी पहुंच गए जिस कारण आपस में दुकानदारों में नोक भी हो गई दुकानदारों का कहना था कि वह अपने व आस पास के क्षेत्र को तो स्वयं साफ कर सकते हैं।  परंतु सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वह यह काम नहीं करने देंगे। इसलिए आपस में छुटपुट नोकझोंक भी देखने को मिली।  फिर दुकानदारों ने उस कूड़े के ढेर को वहीं पर छोड़ दिया।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts