सीआईए टीम व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, कई हुए राउंड फायर

Published On

गांव बहुअकबरपुर के पास स्थित खेत में बने कमरे में छिपे थे बदमाश, घायलों को पीजीआई में कराया भर्ती | Rohtak News

  • सुभाष रोड स्थित एक दुकान के बाहर बदमाशों ने हाल ही में किए थे कई राउंड फायर, पुलिस जांच में जुटी

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: अपराध जांच शाखा वन की टीम व बदमाशों के बीच मंगलवार शाम को मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमशों द्वारा कई राउड फायर किए गए। सीआईए टीम द्वारा भी बचाव करते हुए फायर किए गए, जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दरअसल हाल ही में बदमाशों ने सुभाष रोड स्थित एक दुकान के बाहर भी हवाई फायर किए थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। Rohtak News

अपराध जांच शाखा वन के प्रभारी ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि सुभाष रोड पर फायरिंग करने वाले बदमाश गांव बहुअकबरपुर के पास स्थित खेत में बने एक कमरे में छिपे हुए है।  सूचना मिलते ही सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने सीआईएम की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सीआईए की टीम ने जबावी फायरिंग करते हुए दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान भिवानी के गांव नांगल निवासी गौरव व राहुल के रूप में हुई।

दोनों बदमाशों को गोली लगी है, जिन्हें पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से पास हथियार भी बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि यह वहीं बदमाश है, जिन्होंने हाल ही में सुभाष रोड स्थित एक दुकान के बाहर कई राउंड हवाई फायर किए थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– School Bus Accident: पलवल में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 7 बच्चे घायल

About The Author

Related Posts