हांसी के इन सेवादारों ने किया जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए हांसी ब्लॉक के सेवादार लगातार रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए ट्रू ब्लड पंप की उपाधि से नवाजा गया है। प्रेमी भीम इन्सां ने अपनी शादी की 9वीं सालगिरह के अवसर पर 34वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। वहीं आदित्य इन्सां ने भी इस मुहिम में भागीदारी निभाई। सुरजीत इन्सां ने 52वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अलावा अमित इन्सां ने भी मानवता भलाई के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। सेवादारों ने बताया कि वे पूजनीय गुरु गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए नियमित रूप से रक्तदान और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में भाग लेते हैं। उनका कहना है कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है। Hansi News