इस प्रिंसिपल ने दिया महिलाओं को ये जरूरी संदेश!

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज की महिला किसी से कम नहीं है। आज हम किसी भी क्षेत्र की बात करें तो उसमें महिलाओं की भागीदारी देखने को मिलती है, चाहे वह सामाजिक क्षेत्र की बात हो या फिर राजनीतिक क्षेत्र की बात हो। हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री भी महिला को बनाया गया। महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं रही है। Sirsa News

सवेरे की नयी उड़ान आज की महिलाएं भर रही है। सुमन शर्मा ने कहा कि खुशी और विश्वास से भरे महिला दिवस पर हर मजबूत महिला को एक हार्दिक अभिवादन, जो दूसरों को प्रेरित करती है, जो समाज का नेतृत्व करती है। महिलाएं बिना स्वार्थ के अपने हर कर्तव्य और हर जिम्मेदारी को पूरा निभाती है। समाज के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वैसे, यह एक शुभ संकेत है कि महिलाओं में अपने अधिकारों के बारे में सजगता आई है। आप हर क्षेत्र में बहुत उल्लेखनीय हैं। आओ, हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रगति का जश्न मनाते हुए, समानता को संजोते हैं और हर महिला के सपने को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। Sirsa News

Shri Gurusar Modia News: शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय श्री गुरुसर मोडिया में छात्राओं ने सीखे आत्…

About The Author

Related Posts