तीन आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी का तबादला

Published On

डॉ. अंशु सिंगला बने कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक

चंडीगढ़ (सच कहॅँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने दूसरे दिन भी तुरंत प्रभाव से तीन आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार को कमांडेंट, तृतीय आईआरबी, सुनारिया, रोहतक लगाया गया है। डीसीपी, एनआईटी, फरीदाबाद डॉ. अंशु सिंगला, जिनके पास डीसीपी, मुख्यालय, फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी है, को कुरुक्षेत्र का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। जींद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को डीसीपी, एनआईटी, फरीदाबाद लगाया गया है। साथ ही उन्हें डीसीपी, मुख्यालय, फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कमांडेंट, तृतीय आईआरबी, सुनारिया, रोहतक एचपीएस अधिकारी बलजिंद्र सिंह को एसपी, पीटीसी, सुनारिया लगाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts