Road Accident: ट्रैक्टर और पिकअप गाड़ी की टक्कर में तीन लोगों की मौत, पांच घायल

Published On

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: झज्जर सांपला मार्ग स्थित जोंधी रामपुरा गांव के पास ट्रैक्टर और पिकअप गाड़ी की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। Jhajjar News

गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश से पिकअप गाड़ी में सवार होकर 21 प्रवासी मजदूर झज्जर के गांव जहाजगढ़ में मेहनत मजदूरी का काम करने आ रहे थे। झज्जर के नजदीक यह दु:खद हादसा हो गया। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय क्रांति पत्नी अमर सिंह, 50 वर्षीय मुख्तियारी पत्नी बहादुर और 13 वर्षीय कनक पुत्री बहादुर के रूप में हुई है। Jhajjar News

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान हरपाल पुत्र अमर सिंह, नरेश पुत्र होरीलाल, राजकुमारी पत्नी नरेश, अंशु पुत्र नरेश, संजीव पुत्र होरीलाल और कुसुम पत्नी हरपाल गांव कानूधामपुर जिला संभल उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। एसीपी गुलाब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर सांपला मार्ग पर पिकअप गाड़ी और ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन की मौत हुई है और 5 से 6 लोग घायल है और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:– कांग्रेस हमेशा से एससी, एसटी, ओबीसी की एकता की घोर विरोध रही है: पीएम मोदी

About The Author

Latest News

‘ऑपरेशन प्रहार’: पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 37 लोग किए गिरफ्तार
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के दिव्यांग क्रिकेट प्रमुख से मिले पूर्व राज्य आयुक्त उमा शंकर शर्मा, भारत में दिव्यांग क्रिकेट की तरक्की की और सार्थक कदम
Building Collapse: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में 54 साल पुरानी इमारत गिरी, 2 की मौत, 5 घायल
कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से बदल रही है पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे की तस्वीर

Related Posts