सचखंडवासी देहदानी जीता सिंह इन्सां को दी श्रद्धांजलि

Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। गांव मसीतां में सचखंडवासी प्रेमी जीता सिंह इन्सां के निमित्त श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन बुधवार को श्रद्धा व सत्संग भाव से किया गया। नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत, संगे संबंधी व रिश्तेदारों ने भाग लिया। श्रद्धांजलि नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक खेमचंद इन्सां द्वारा विनती के शब्द से की गई। इसके उपरांत कविराजों ने नाम और चेतावनी शब्दों का भावपूर्ण गायन कर मनुष्य जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। Sirsa News

इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार जितेन्द्र वीर इन्सां ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रेमी जीता सिंह इन्सां ने परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम की अनमोल दात लेकर जीवनभर मानवता भलाई के कार्य किए तथा मरणोपरांत शरीरदान कर समाज के समक्ष प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

वहीं ब्लॉक प्रेमी सेवक भिंदर इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा द्वारा मानवता भलाई के 175 से अधिक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं और प्रेमी जीता सिंह इन्सां का संपूर्ण जीवन सेवा भावना का जीवंत प्रमाण रहा है। कार्यक्रम में प्रेमी प्रेम कुमार, प्रेमी केवल कृष्ण, प्रेमी हरजनट, सच्ची प्रेमी समितियों के बहन-भाई, परिजन, रिश्तेदार, गांववासी सहित बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। अंत में ब्लॉक कमेटी की ओर से परिवार को देहदान करने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। Sirsa News

About The Author

Related Posts