Bhai Dooj: भाई दूज पर पर्यावरण संरक्षण और सुख-समृद्धि के लिए की त्रिवेणी रोपित

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Triveni Planted: भाई दूज के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर इस पारंपरिक त्योहार को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की गई। इस अवसर पर बहन-भाई के पवित्र रिश्ते के प्रतीक, भाई दूज के महत्व को समझाते हुए त्रिवेणी बाबा ने कहा कि यह पर्व बहन-भाई के प्रति विश्वास और प्रेम का होता है। उन्होंने बताया कि इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। Bhiwani News

बुधवार को अदिति नेहरा द्वारा देश के सभी भाईयों की सुख-समृद्धि के लिए स्थानीय सिटी स्टेशन रोड पर त्रिवेणी रोपित करवाने के उपरांत कही। इस अवसर पर अदिति नेहरा ने देश की सभी बहनों से एक विशेष प्रार्थना की। उन्होंने अनुरोध किया कि वे अगले भाई दूज तक अपने भाईयों की लंबी एवं स्वस्थ आयु के लिए कम से कम एक त्रिवेणी अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल करें। यह त्रिवेणी रोपण भाई के प्रति प्रेम और उसकी दीघार्यु की कामना का एक नया और सार्थक माध्यम बनेगा, जो पर्यावरण को भी समृद्ध करेगा। Bhiwani News

About The Author

Related Posts