पूर्व सीएम हुड्डा और केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह का ट्वीटर अकाउंट हैक

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के दो दिग्गज राजनेताओं(CM Hooda and Rao Inderjit Singh) के ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिए गए हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अकाउंट के प्रोफाइल में ही छेड़छाड़ कर भूपेंद्र के साथ @iLove Albaik लिखा गया है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ट्वीटर अकाउंट भी हैक कर उस पर उर्दू में मैसेज लिखा गया है।

बता दें कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शनिवार शाम को अंतिम मैसेज 6:15 बजे किया था। इसमें उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देकर आइसोलेट होने की जानकारी दी थी। रविवार सुबह उनके(CM Hooda and Rao Inderjit Singh) अकाउंट को हैड कर प्रोफाइल में छेड़छाड़ की गई। हुड्डा के 302.1 ङ फॉलोअर्स हैं। वे 329 लोगों को फॉलो करते हैं। दूसरी तरफ कंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्वीट अकाउंट भी हैक किया गया है। उस पर उर्दू में लिखा गया है कि शुभ प्रभात..अंकल स्पूकी और हाईब्रीड आप पर हैं। रविवार सुबह 11:16 पर ये ट्वीट किया गया है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट होने की शिकायत दूरसंचार मंत्रालय और ट्विटर में दर्ज कराई है। इसके बाद साइबर पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा कि इसे कहां से हैक किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts