हिसार में ज्वेलर्स से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

Published On

हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। Hisar Extortion Case: हिसार सिटी थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित खजांचियान बाजार के सुंदर ज्वैलर की दुकान पर एक युवक द्वारा पर्ची फेंककर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दुकान में मिली पर्ची पर लिखा है सुन लाला, दो करोड़ रुपए दे देना, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। पर्ची फेंककर युवक भाग निकला। पर्ची पर देवेन्द्र उर्फ धोलू बालसमंदिया नाम लिखा है। दोनों बदमाशों का चेहरा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Hisar News

खजांचियान बाजार के चंदन सोनी ने बताया कि दोपहर को 1 बदमाश पैदल आया और दुकान में फिरौती की पर्ची फेंककर चला गया। उन्होंने बताया कि घर के नीचे हमारी राघव ज्वैलर्स और सुंदर ज्वैलर्स के नाम से दुकानें हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदार ने पुलिस को फुटेज मुहैया कराई है। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।

पिछले साल जून में रंगदारी मसले पर माहौल रहा था तनावपूर्ण | Hisar News

रंगदारी के मसले को लेकर जून 2024 में शहर में माहौल तनावपूर्ण रहा था। आॅटो मार्किट स्थित महेंद्रा शोरूम के आगे 25 जून 2024 को बाइक पर तीन बदमाश आए थे। उन्होंने शोरूम के अंदर और बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों ने तब पहले पर्ची फेंकी थी। उसके बाद बदमाशों ने आॅटो मार्कीट के 2 अन्य व्यापारियों से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी मांगने पर मार्कीट के व्यापारी वर्ग ने धरना-प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें:– Summer Special Trains Cancelled: अचानक रद्द की गई समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

About The Author

Related Posts