ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के गांव ढाणा लाडनपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस इंस्पेक्टर सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच की। मृतक की पहचान ढाणा निवासी 55 वर्षीय हरी सिंह पुत्र नत्थूराम के रूप में हुई है, जोकि लकवा ग्रस्त बताया गया है।

इसके अलावा बवानीखेड़ा व सुमराखेड़ा के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना सोमवार अल सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस निरीक्षक धर्मबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच में जुट गए हैं। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts