मिट्टी का तोंदा गिरने से मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा जिले के कुताबढ़ गांव में सिंचाई जल आपूर्ति हेतु खेत में पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से की जा रही खुदाई के दौरान मिट्टी का तोंदा गिरने से मिस्त्री समेत दो लोगों की वीरवार को मौत हो गई। ऐलनाबाद पुलिस के अनुसार गांव के किसान लक्ष्मण के खेत में नहरी पानी के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान वहां काम कर रहे मिस्त्री रमेश कुमार (45) और 42 वर्षीय मुंशी राम पर मिट्टी का तोंदा गिर गया। दोनों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों की टीम ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts