सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Published On
भिवानी। जिले के बवानी खेड़ा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो युवको की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक पुर गाव निवासी , बवानी खेड़ा से अपने गांव पुर जा रहे थे दोनों युवक अज्ञात वाहन से टक्कर में मौके पर ही मौत। दोनो युवको में से एक करता था पढ़ाई तो दूसरा युवक गाव में ही करता था फल फ्रूट की दुकान व जूस निकालने का कार्य। मृतक युवको की उम्र करीबन 18 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पाकर बवानीखेड़ा पुलिस घटना की जांच में जुटी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी जिला अस्पताल ले जाया गया। मृतक युवक रविन्द्र था अपने माता पिता की इकलौती सन्तान थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।