हरियाणा में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

Published On

हिसार (संदीप सिंहमार) हरियाणा में हिसार जिले के हांसी क्षेत्र के गांव पूठी समैण में रविवार को चार अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या (Shot Dead) कर दी।

पुलिस के अनुसार मामला गैंगवार का लगता है। महम के निडाना गांव के संदीप और अमित कार से भिवानी जा रहे थे जब एक और कार में संभवत: उनका पीछा कर रहे चार युवकों ने उनक गाड़ी को रोक लिया और फायरिंग करनी शुरू कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत (Shot Dead) हो गई। दोनों मृतकों की आयु लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। हांसी की पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत जांच के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts