Inspire Award Manak Yojana: 12 सरकारी और 6 प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के आइडिया चयनित

Published On

चयनित प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में डाली जाएगी 10-10 हजार रुपए की राशि

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Inspire Award Scheme: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के 18 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित हुए थे। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अब इन आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए सभी विद्यार्थियों को 10-10 हजार की राशि जारी कर दी गई है। जिससे विद्यार्थी अपने मॉडल तैयार करेंगे। जिन 18 विद्यार्थियों के मॉडल चयनित हुए है, उनमें 12 सरकारी स्कूलों और 6 प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी शामिल है।

वहीं चयनित मॉडलों में 9 मॉडल लड़कों व 9 ही मॉडल लड़कियों के हैं। 18 मॉडलों में सबसे अधिक 11 मॉडल दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के चयनित हुए है। जबकि आठवीं, छठीं व सातवीं के एक-एक मॉडल का चयन हुआ है। नौवीं कक्षा के चार मॉडल चयनित हुए है।

क्या है इंस्पायर अवार्ड मानक योजना | Sirsa News

जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों के अंदर छोटी आयु में ही विज्ञान की पढाई के प्रति रूचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान को अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित व आकर्षित करना है।

कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 10वीं के मेधावी छात्र जिनके आईडिया चयनित होते हैं, उनको दस हजार रुपये की अवार्ड राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग छात्रों द्वारा विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने व उसे जिला स्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता स्थल तक पहुँचाने के लिए किया जाता है। इसके तहत अवार्ड विजेता विद्यार्थी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेता है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ 60 विद्यार्थियों को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। Sirsa News

जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह जिलोवा ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत सरसा जिला के 18 विद्यार्थियों के आईडिया चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए 10 हजार की राशि मिलेगी और ये विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में भाग लेंगें।

Sirsa News

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में प्रदर्शन, टायर जलाने के केस में कांग्रेस प्रत्याशी बुद्धिराजा की हुई पेशी

About The Author

Related Posts