शाहबाद के पास पलटी गाड़ी, दंपति की मौत

Published On
  • मलेशिया से आ रही बेटी को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे दंपति

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में हुए हादसे में दंपति की मौत हो गई। गाड़ी के चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब के राजपुरा के रहने वाले इस दंपति की बेटी मलेशिया से आ रही थी और वे उसे लेने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की ग्रिल से टकरा कर पलट गई। बेटी से मिलने की चाहत दिल में लिए दंपति की मौत हो गई।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से दोनों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतकों के नामों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी गई। परिजनों के आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस की छानबीन जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts