Sirsa News: पन्नीवाला मोटा के ग्रामीण भड़के, पुलिया की जगह बड़ी पाइपें डालने को लेकर जताया रोष

Published On

Villagers Protests: ओढ़ां(सच कहूँ/राजू)। गांव पन्नीवाला मोटा में सरसा से संगरिया जाने वाली निर्माणाधीन सड़क के नीचे से होकर गुजरने वाली पुलिया को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए समाधान की मांग की है। लोगों का कहना था कि विभाग जिस तरीके से पुलिया की जगह बड़ी पाइपें डाल रहा है, उससे पानी की निकासी बाधित होगी। Sirsa News

मौके पर मौजूद ग्रामीण विजय कस्वां, गोरीशंकर, आत्माराम, गिरधारी लाल, इन्द्रपाल कस्वां, सुनील कुमार व धीरा राम डूडी आदि ने बताया कि पीडबल्यूडी बीएंडआर द्वारा पन्नीवाला मोटा से घुकांवाली तक सड़क का पुनर्निमाण किया जा रहा है। जिसके चलते विभाग ने काफी समय से सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ रखा है। उन्होंने बताया कि मम्मड़ ब्रांच से 96665 मोघा नंबर से सिंचाई हेतु निकले वाला खाल उनके गांव में सरसा-संगरिया सड़क के नीचे से होकर गुजरता है।

पीडबल्यूडी बीएंडआर द्वारा सड़क के नीचे से पानी गुजारने के लिए पुलिया बनाने की बजाय बड़ी पाइपें डालने के लिए लाई गई थी। उक्त पाइपें अन्य 2 जगह डाल भी दी गईं। ग्रामीणों ने ओढ़ां से पन्नीवाला मोटा रोड के निकट पुलिया पर एकत्र होकर विभाग के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना था कि इस खाल पर यहां पहले से ही पुलिया बनी हुई, जोकि क्षतिग्रस्त है। विभाग उक्त पुलिया की जगह गहरी बड़ी पाइपें डालता है तो यहां पर पानी की निकासी बाधित होगी। Sirsa News

About The Author

Related Posts