‘दोगुनी रफ्तार से करते रहेंगे मानवता भलाई कार्य’

Published On

ब्लॉक अहमदाबाद, गुनगा व मझौली में आयोजित नामचर्चाओं के दौरान गाया रामनाम

अहमदाबाद/गुनगा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक अहमदाबाद (गुजरात), गुनगा व मझौली (मध्यप्रदेश) में नामचर्चाओं का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास द्वारा पावन नारा बोलकर किया गया। जिसके बाद कविराजों ने विनती भजन के साथ रामनाम का गुणगान किया।

humanitarian work sachkahoon

नामचर्चाओं में जिम्मेवारों ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। जिस पर चलते हुए आज भी साध-संगत दिन-रात मानवता भलाई के कार्यों में लगी हुई है। हमारा दृढ़ विश्चास सदा अपने गुरु जी के प्रति बना रहेगा। साध-संगत अब दोगुनी रफ्तार के साथ मानवता भलाई के कार्य करेगी। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने 135 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संकल्प भी किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts