भुजिया खाने से मजदूर परिवार के लोग हुए बीमार

Published On

एक बच्चे की मौत, दो महिलाओं सहित पांच बीमार

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वेयरहाउस के गोदाम के पास रहने वाले दो मजदूर परिवार फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए, जिसमें एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई, बाकी दो महिलाओं सहित पांच बीमार है। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले के अनुसार पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बने वेयर हाउस गोदाम के पास मोहन लाल का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर को रेहड़ी वाला भुजिया बेचने वाला आया था, जिसे खाकर परिवारजनों की तबीयत बिगड़ गई। ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर हालत में है।

मृतक बच्चे के पिता मोहन कुमार ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। उसके पास परिवार से फोन आया कि बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। वह मौके पर पहुंचा। दरअसल हमारे घर की पिछली गली में रहने वाला एक व्यक्ति रेहड़ी लगाता है। उसके पास से भुजिया लिया था, जिसे खाकर तबीयत बिगड़ी है। कुल 6 लोग बीमार हुए जिसमें से अढाई वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। पांच अभी भी गंभीर स्थिति में है, जोकि अलग-अलग अस्पतालों से उपचार करवा रहे है। अस्पताल में उपचाराधीन महिला के पति चंद्रकिशोर ने बताया कि भुजिया खाने के बाद यह स्थिति हुई है। मैं भी काम पर गया हुआ था, फोन आया था कि परिवारजनों की हालत खराब हो गई है। मेरी पत्नी का उपचार चल रहा है। डॉक्टर हालत गंभीर बता रहे है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts