Yamunanagar Police: यमुनानगर पुलिस ने शातिर चोर हीरा पहाड़ी किया काबू, लिया रिमांड पर
यमुनानगर (सच कहूँ ब्यूरो)। Yamunanagar News: जिला की स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ चोरी के 119 मामले पहले दर्ज है। जिनमें से उसे 84 मामलों में सजा भी हो रही हैं। ऐसे शातिर चोर हीरा पहाड़ी को पुलिस ने फिर से काबू किया है। इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि उनकी टीम ने हीरा पहाड़ी चोर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ में करीब एक दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ रिमांड पर पुलिस मामले की जांच करेगी। Yamunanagar News
इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि 26 दिसंबर को आरोपी ने महावीर कॉलोनी में सूने पड़े मकान के ताले तोड़कर रात के समय वारदात को अंजाम दिया और वहां से जेवरात व नगदी चोरी कर ले गया। जिस बाइक पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था वह भी उसने दो दिन पहले ही गुरु अर्जुन नगर से चोरी की थी। आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब एक दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है और जल्दी उनका खुलासा किया जाएगा। नवंबर 2025 में वह जगाधरी जेल से जमानत पर आया और आते ही फिर से वारदाते करने शुरू कर दी। आरोपी पर केवल हरियाणा में नहीं बल्कि हरिद्वार में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी 2021 में नाम बदलकर राजेश निवासी रामपुर यमुनानगर के नाम से हरिद्वार जेल में बंद रहा है। आरोपी जेवरात व नगदी चोरी करता है। आरोपी केवल सुने पड़े मकान को निशाना बनाता है। आरोपी चोरी का सामान ज्वेलर्स की दुकान पर कम दामों में बेचता है। Yamunanagar News
यह भी पढ़ें:– नवागत एसडीएम का शिक्षकों ने बुके भेंट करके किया स्वागत