Road Accident: सिरसा में अलग अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक अन्य घायल

पुलिस मामले की जांच में जुटी

Manmohan Picture
Published On

नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

ओढां, राजू। हरियाणा के जिला सिरसा में दो अलग अलग दुर्घटनाएं घटित होने से दुःख का माहौल बन गया जिसमे एक की मौत, एक अन्य घायल हो गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।  जिला प्रशासन द्वारा नहरों और तालाबों में नहाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। गांव देसूजोधा में नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला। अचेत अवस्था में युवक को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Sirsa News

जानकारी के अनुसार मिर्चपुर, उत्तर प्रदेश निवासी संतलाल अपने परिवार के साथ गांव देसू मलकाना स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर उसका करीब 16 वर्षीय बेटा धरेंद्र कुमार अन्य युवकों के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के बाल भवन चौक के निकट एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस को दिए बयान में जन कल्याण कालोनी निवासी परमिंदर सिंह ने बताया कि वह डिलीवरी का काम करता है। सात मई को वह अपनी बाइक पर भूमण शाह चौक से बस अड्डा की ओर जा रहा था। जब वह बाल भवन चौक के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक अज्ञात कार ने उसकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसके पैर में गंभीर चोट लगी। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।  पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sirsa News

About The Author

Related Posts