युवक को बंधक बनाने का मामला, आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। कनाडा भेजने के नाम पर युवक को बंधक बनाने और उसे लूटने व फिरौती की मांग करने के मामले में गिरफ्तार चार और आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। प्रकरण में सबसे पहले चार नवंबर को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला निवासी गुरुदेव उर्फ देव को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद मुंबई से शशांक, मोईन, समीर, अब्दुल, अनवर और अखिलेश को गिरफ्तार किया गया था व पीड़ित विक्रम को छुड़ाया गया था।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा में अब 28 लाख परिवारों को मिलेगा ‘आयुष्मान’का लाभ

सीआईए-1 ने आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया। आरोपी गुरदेव उर्फ देव तथा अखिलेश कुमार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा शेष चारों आरोपियों को 10 दिन पुलिस हिरासत में भेजा गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts