10.12 किलो हेरोइन और 2 किलो आइस ड्रग बरामद, 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर पुलिस ने जेल से चल रहे नेटवर्क का किया पर्दाफाश

Sarvesh Kumar Picture
Published On

फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए, दो अलग-अलग गुप्त जानकारी आधारित कार्रवाइयों में बड़े नार्को-तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर 2 किलो आइस ड्रग (मेथाम्फेटामाइन), 10.125 किलो हेरोइन और एक तुर्की ब्रांड 30 बोर पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज की हैं।

प्रारंभिक जांच में एक संगठित नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन की पहचान हुई है और पुलिस टीमें नेटवर्क के स्रोत, मंजिल और अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे और पीछे संबंध स्थापित कर रही हैं। स्नेहदीप शर्मा, डी.आई.जी फिरोजपुर रेंज और एस.एस.पी फिरोजपुर भूपेन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत इंस्पेक्टर मोहित धवन की टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि ओम उर्फ ओमी पुत्र सुखा सिंह, निवासी गांव लेली वाला, थाना सदर फिरोजपुर, हेरोइन बेचने का धंधा करता है।

तत्परता से कार्रवाई कर गाँव खाई फेमे के पास गाँव हबीब के रोड के पास से ओम उर्फ ओमी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 10 किलो 125 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि यह नेटवर्क किसी जेल से संचालित किया जा रहा था। फिलहाल यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि यह किस जेल से चल रहा था। इस मामले में 4 और व्यक्तियों की पहचान हुई है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

दूसरे मामले में इंस्पेक्टर बलराज सिंह, मुख्य अधिकारी थाना आरिफ के की टीम को सफलता मिली, जब मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद अनिकेत कुमार पुत्र जसवंत कुमार, निवासी शांति नगर और सुमीत कुमार पुत्र राम कुमार, निवासी एम.सी. वाली गली, शांति नगर, फिरोजपुर शहर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 किलो 1 ग्राम आइस ड्रग, 1 पिस्टल 30 बोर तुर्की ब्रांड और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई। इनके खिलाफ थाना आरिफ के में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

Firozpur News
Firozpur News: जानकारी देते हुए डी.आई.जी स्नेहदीप शर्मा व बरामद की गई हेरोईन व हथियार।

 

About The Author

Related Posts