पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च ऑपरेशन, तीन युवक हिरासत में

Published On

डॉग स्क्वायड के जरिए भी की जा रही जांच | Bathinda News

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। Bathinda News: बठिंडा में कासो ऑपरेशन के तहत पुलिस ने डॉग स्क्वायड को लेकर रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लोगों के सामान की तलाशी भी ली। इस दौरान पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से 3 युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। Bathinda News

वे लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। इस सर्च अभियान के दौरान जहां यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है, वहीं रेलवे स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में जाकर डॉग स्क्वायड के जरिए भी उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई लावारिस सामान या अन्य सामान मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और किसी को भी अमन कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– Fire: कीटनाशक की दुकान में लगी आग, करोड़ों का नुक्सान

About The Author

Related Posts