गमहीन माहौल में डेरा श्रद्धालु प्रदीप सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, हर आंख हुई नम

Published On

कोटकपुरा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा श्रद्धालु प्रदीप सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार देर शाम गमहीन मौहाल में किया गया। इस दौरा बड़ी संख्या में डेरा श्रद्धालु व पंजाब के गणमान्यजन लोग मौजूद रहे। बता दें कि गत दिवस वीरवार को पंजाब के फरीदकोट में प्रदीप सिंह की हत्या कर दी गई। प्रदीप को उस समय निशाना बनाया गया, जब वह अपनी डेयरी (दुकान) खोल रहा था। 3 मोटरसाइकिल सवार 6 बदमाशों ने उन पर कई गोलियां चलाईं। इस हमले में गनमैन समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें पास का एक दुकानदार भी शामिल है। आज इस हत्याकांड में शामिल 3 शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें 4 शूटर हरियाणा से और 2 शूटर फरीदकोट के बताए जा रहे हैं।

 

 

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts