बीएसएफ ने तरनतारन में पाक ड्रोन मार गिराया

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में तरन तारन (Tarn Taran) जिले के टीजे सिंह गांव में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात 21.12 बजे सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन को मार गिराया। Jalandhar News

 इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आज सुबह लगभग आठ बजे गांव लखाना के साथ लगते खेत से एक ड्रोन टूटी हुई हालत में बरामद हुआ। बरामद ड्रोन मॉडल डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके सीरीज का क्वाडकॉप्टर है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– नगर पंचायत ने पंचायती जमीन पर चलवाया टृैक्टर

About The Author

Related Posts