पैदल जा रहे व्यक्ति को कैंटर चालक ने कुचला

Published On

हादसे के बाद चालक हुआ फरार, केस दर्ज | Moga News

मोगा (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: मोगा के कस्बे बाघा पुराना में गंगा रिजॉर्ट के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गांव राजियाना निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। बाघापुराना थाने में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि गांव राजियाणा में रहने वाले अवतार सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने शिकायत दी है कि उनके पति अवतार सिंह जो पैदल घर की ओर आ रहे थे, गंगा रिजॉर्ट के पास उन्हें एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर चालक कैंटर लेकर मौके से भाग गया। वहीं घायल हालत में अवतार सिंह को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, कुलदीप कौर की ओर से अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। Moga News

यह भी पढ़ें:– हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश व हिमपात, तापमान में गिरावट

About The Author

Related Posts