Capital Subsidy: पंजाब में पहली बार ‘कैपिटल सब्सिडी’ की शुरूआत: सीएम मान

Published On

औद्योगिक एवं व्यवसाय विकास नीति 2026 का लुधियाना में अनावरण

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने शनिवार को लुधियाना में ‘औद्योगिक एवं व्यवसाय विकास नीति 2026’ का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने निवेश की पारंपरिक परिपाटी को बदल दिया है। अन्य राज्यों की तरह तयशुदा पैकेज देने के बजाय पंजाब ने निवेशकों को अधिकार दिया है कि वे 20 विभिन्न प्रोत्साहनों में से अपनी पसंद के विकल्प चुनकर अपना अनुकूलित पैकेज तैयार कर सकें। उन्होंने बताया कि पंजाब के इतिहास में पहली बार निवेश पर सीधे पूंजीगत सब्सिडी दी जाएगी, जिससे निवेशकों का जोखिम कम होगा और सरकार उनके साथ भागीदार बनेगी।

मान ने कहा कि यह नीति केवल नए निवेशकों के लिए नहीं है। लुधियाना, जालंधर और बठिंडा के पुराने उद्यमी भी अपनी मशीनरी अपग्रेड करने या विस्तार करने पर प्रोत्साहन के पात्र होंगे। अधिकांश राज्यों में प्रोत्साहन पांच से दस साल तक सीमित होते हैं, लेकिन पंजाब ने इसे 15 साल तक बढ़ा दिया है। यह सेमीकंडक्टर और फार्मा जैसे बड़े उद्योगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इसे एमएसएमई के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि ‘रोजगार सृजन सब्सिडी’ की पात्रता सीमा घटाकर 25 करोड़ रुपये निवेश और 50 कर्मचारी कर दी गई है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– मानकों के विपरीत कार्य कर रहे पालिका के ठेकेदार, डीएम से शिकायत

About The Author

Related Posts