लहरागागा में आधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण से प्रशासनिक सुविधाओं को मिलेगी नई गति: कैबिनेट मंत्री

Published On

19.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की शुरूआत

लहरागागा (सच कहूँ/नैंसी लहरा/राज सिंगला)। Lehragaga News: लहरागागा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर, सुव्यवस्थित और पारदर्शी सरकारी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 19.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए एवं आधुनिक तहसील कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू किया गया। इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 4 अक्टूबर 2025 को किया गया था। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं और टेंडर पूर्ण होने के बाद आज कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र कुमार गोयल ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नया तहसील कॉम्प्लेक्स लहरागागा क्षेत्र की प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है, जिससे सरकारी दफ्तरों की कार्यक्षमता में सुधार होगा और आम जनता को सेवाएं प्राप्त करने में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण परियोजना लगभग 6 महीनों में पूरी की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि नए तहसील कॉम्प्लेक्स का कुल कवर्ड एरिया लगभग 52,566 वर्ग फुट होगा और भवन का निर्माण आधुनिक नक्शे एवं नवीन तकनीक के अनुसार किया जाएगा।

इसके अंतर्गत सरकारी अधिकारियों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे अधिकारियों की उपलब्धता और सेवाओं की गति में और बढ़ोतरी होगी। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इस मौके विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– Video Viral: बीच सड़क गाड़ी से स्टंटबाजी की वीडियो वायरल, छह आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

About The Author

Related Posts