प्याज की कीमतों में आई गिरावट, 75 रु. बिक रहा

Published On

रिटेल में लहसुन 250, टमाटर 30 रुपये किलो बिक रहा | Onion

  • अब सब्जियों के दामों में आने लगा उछाल

अबोहर (सच कहूँ/ सुधीर अरोड़ा)। पिछले दिनों प्याज (Onion) की लगातार बढ़ी कीमतों ने लोगों की आंखों से आंसू निकाल दिए थे। परन्तु नववर्ष के आगमन पर प्याज की कीमतों में बड़ी गिरावट आ जाने से बड़ी राहत की खबर है। धीरे धीरे प्याज की कीमतें उतरने लगी है। परंतु लहसुन के तेवर इससे भी तीखे हो रहे हैं।

  • पिछले दिनों प्याज के दाम 100 रुपये प्रतिकिलो से भी पार पहुंच गए थे।
  • लहसुन अभी 200 से 220 रुपये तक प्रतिकिलो बिक रहा है।
  • अचानक कीमतों में उछाल ने सलाद के शौकीनों की थाली से प्याज गायब कर दिया था।
  • सब्जी खरीदते समय लोग पाव भर प्याज लेते नजर आ रहे थे।
  • लेकिन अब प्याज की कीमतों में गिरावट आने से दाम पहले से आधे के करीबन पहुंच गए हैं।
  • अब प्याज की कीमत थोक भाव में 60 से 75 रुपए प्रति किलोग्राम हुई है
  • पहले इन दिनों 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर तक पहुंच गई थी।

प्याज के दाम अभी और कम हो सकते हैं | Onion

सब्जी विक्रेता गौरव अरोड़ा का मानना है कि प्याज के दाम अभी और कम हो सकते हैं। परन्तु अन्य सब्जियों की कीमतों में इजाफा होना शुरू हो गया है। आलम यह है कि प्याज ओर पेट्रोल की कीमत करीबन-करीबन बराबर हो चुकी है। अबोहर व श्रीगंगानगर की सब्जी मंडी में शुक्रवार को प्याज 60 से 75 रुपये किलो तक बिका।

  • प्याज व लहसुन पर ओर अन्य सब्जियों के महंगाई से मध्यम व निम्न वर्ग के परिवारों का बजट बिगड़ा हुआ है।
  • संपन्न परिवारों को छोड़ दें तो मध्यम व निम्न वर्ग में प्याज की खरीदारी किलो की जगह पाव के हिसाब से होने लगी थी।
  • कई परिवारों में सलाद से प्याज गायब हो गया है।
  • अब प्याज महज सब्जी में उपयोग किया जा रहा है।
  • वहीं होटलों ढाबों से भी प्याज गयाब दिखाई पड़ रहा था।
  • अनुमान है कि अब प्याज की दिन-दिन ब दिन घटती कीमतों से प्याज फिरसे नजर आएगा।
  • अनेकों राज्यों में होने वाले प्याज की आवक बढ़ने से नववर्ष पर लोगों के लिए प्याज की कीमतें कम होना तोहफे से कम नही होगा।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts