अब हरियाणा-पंजाब में कल से होगी धान की खरीद , बदला केन्द्र सरकार ने अपना फैसला

Published On

किसानों के भारी विरोध के बाद, बदलना पड़ा केन्द्र सरकार को अपना फैसला

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अब हरियाणा-पंजाब में धान खरीद 11 अक्तूबर की बजाए कल से शुरू होगी। हरियाणा-पंजाब में भारी विरोध के कारण केन्द्र सरकार ने अपने फैसला पलट दिया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से वार्ता के बाद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इसका ऐलान किया। इसके बाद हरियाणा के सीएम ने कहा कि मॉनसून में देरी की वजह से केन्द्र सरकार ने धान और बाजरे की खरीद को एक अक्तूबर से टालकर 11 अक्तूबर कर दिया था।

हरियाणा-पंजाब में धान खरीद न होने से किसानों का हल्ला बोल

इससे पहले चंडीगढ़ ’ हरियाणा और पंजाब में घान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर के वजाय 11 अक्तूबर से शुरू करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के ‘हल्ला बोल’कार्यक्रम के तहत दोनों राज्यों में किसानों ने आज सत्तापक्ष के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव और अनाज मंडियों में विरोध प्रदर्शन किये। किसानों दोनों राज्यों में अनेक जगह नेताओं के आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये हैं। उनका कहना है कि जब तक धान खरीद शुरू नहीं होती तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करनाल स्थित पर आवास से कुछ ही दूरी पर सुबह बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। किसान आठ में काले झंडे और बैनर लिये हुये थे। कुछ किसान वहां ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ पहुंचे। इनमें से कुछ पर धान भी लदा था। किसानों की मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थापित अवरोधक पर पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इस पर किसानों को तितर बितर करने के लिये पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। किसान अब वहां धरने पर बैठ गये हैं। राज्य की पुलिस ने धान खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आज हल्ला बोल कार्यक्रम को देखते हुये राज्य में सभी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और सत्ता पक्ष के नेताओं के आवास के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts