पंजाब: क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने फिरोजपुर जिले के अबोहर उप मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात बिल क्लर्क रोहित सचदेवा को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ मंगलवार को गिरफ्तार किया।

क्या है मामला

ब्यूरो के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि उक्त क्लर्क फाजिल्का निवासी गौरव नागपाल की फर्म से सम्बन्धित बिलों के निपटारे के लिए 10,000 रुपए और रिश्वत की माँग कर रहा था। इससे पहले वह दो किस्तों में 10,000 रुपए ले चुका था। नागपाल की इस सम्बंध में शिकायत का संज्ञान लेते हुये ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 10,000 रुपए और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत ब्यूरो के फि?ोजपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts