Bribe: विजीलेंस ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Published On

शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये लेते समय विजीलेंस टीम ने किया ट्रैप

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बुधवार को पुलिस चौकी कैलाश चौक, लुधियाना के प्रभारी सहायक सब-इंस्पेक्टर जनक राज को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई को सिविल लाइन, लुधियाना के एक निवासी की शिकायत पर पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके भाई को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें जनक राज जांच अधिकारी थे। जब शिकायतकर्ता अपने भाई से मिलने थाने गया, तो एएसआई ने मौके पर ही उससे 10,000 रुपये रिश्वत ली।

इसके अलावा, आरोपी ने एसएचओ के लिए दो लाख रुपये और अपने लिए 50,000 रुपये की मांग की थी ताकि उसके भाई को पुलिस रिमांड पर न रखा जाए। प्राथमिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी एएसआई जनक राज को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। विजीलेंस ब्यूरो ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लुधियाना विजीलेंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जाएगी। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गांव लचकाणी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

About The Author

Related Posts