पंजाब कांग्रेस में रार: जाखड़ ने पूर्व सीएम चन्नी पर लगाए मीटू के आरोप

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अभी पंजाब कांग्रेस में हार का मंंथन चल ही रहा था, कि इस बीच प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मीडिया को दिए साक्षात्कार से पंजाब कांग्रेस में हाहाकार मच गया है। जाखड़ ने पूर्व सीएम चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए है। जाखड़ ने कहा कि चन्नी पहले आईएएस अफसर मीटू के आरोप लगे और अब एक महिला पत्रकार के साथ भी ऐसा हुआ है। जाखड़ ने कहा यह बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मैं पत्रकार महिला का नाम घसीटना नहीं चाहता। लेकिन चन्नी ने जो किया वह पार्टी और समाज के लिए गलत है। हालांकि पूर्व सीएम चन्नी ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

… तो पहचान की राजनीति का भूत 24 में भी कांग्रेस को सताएगा:जाखड़

पंजाब विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज पार्टी को चेताया कि धर्म, जाति और पहचान की राजनीति प्रदेश में 2024 (अगले चुनाव) में भी सताएगा। जाखड़ ने ट्वीट कर पार्टी से जानना चाहा है कि ‘बोतल से जिन्न निकाला किसने? उन्होंने लिखा है कि फर्जी कार्रवाई से किसी का भला नहीं होगा। हिम्मत दिखाते हुए, जो असली दोषी हैं उन्हें फटकारना और ऊंचे पदों से हटाना चाहिए। वरना धर्म, जाति व पहचान की राजनीति प्रदेश में 2024 (अगले चुनाव) में भी सताएगा।

इसी के साथ उन्होंने अपना पिछले साल 20 सितंबर का एक ट्वीट लगाया है जो उन्होंने अकाल तख्त जत्थेदार साहब के इस बयान कि मुख्यमंत्री का सिक्ख होना या हिंदू होना महत्वपूर्ण नहीं है, की प्रतिक्रिया में दिया था। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद जाखड़ को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था पर पार्टी ने श्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुना। उस समय इस आशय की खबरें आई थीं कि जाखड़ को सिक्ख न होने की वजह से या हिंदू होने की वजह से मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। चुनाव से कुछ समय पहले ही जाखड़ ने एक बयान दिया था कि 42 विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनाये जाने के पक्ष में थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts