ग्लाडा कार्यालय का सिक्योरिटी गार्ड 5 हजार की रिश्वत लेते काबू 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई

Sarvesh Kumar Picture
Published On

लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना स्थित ग्लाडा कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड जसविन्द्र सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। विजिलेंस ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गाँव खासी कलां के निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जो मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने गाँव भामियां कलां में अपनी दुकान का निर्माण कर रहा था। इस दौरान उक्त सुरक्षा गार्ड उसके पास आया और निर्माण को गैर-प्रमाणित बताकर दुकान गिराने की धमकी दी।

आरोपी पर आरोप है कि उसने पहले 12,000 रुपये की रिश्वत मांगी और ले ली, बाद में 5000 रुपये और मांगे। इसके बाद पीड़ित ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाकर आरोपी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इस मामले में लुधियाना पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और और खुलासे होने की संभावना है।

About The Author

Related Posts