मोगा में दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Published On

मोगा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मोगा में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान के मालिक की कल रात दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मोटर साइकल पर आये बदमाश न्यू टाऊन एरिया में स्थित दुकान पर आये। एक बदमाश ने दुकान में प्रवेश किया और दुकान मालिक पिंकी (52) को करीब से गोली मार दी। पुलिस ने मामले की जांच और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर रात सोशल मीडिया साईट फेसबुक पर एक पोस्ट में किसीने इस अपराध को अंजाम देने का दावा किया है। हत्या का कारण हालांकि नहीं बताया गया। पुलिस की जांच उस पोस्ट के संदर्भ में भी जांच कर रही है।

Murder

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts