लुधियाना : दुकान में घुसे चोर, 15 लाख के मोबाइल लेकर फरार

Published On

दुकानदारों ने की क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग | Thief

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। शहर के जमालपुर चौक स्थित मोबाइल शॉप से चोरों ने 15 लाख के मोबाइल (Thief) चोरी कर लिए। चोर दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे थे। चोर डिब्बों से मोबाइल निकाल ले गए और खाली डिब्बों को दुकान में ही फेंक दिया। दुकान के मालिक गुरकीरत सिंह के अनुसार सोमवार को जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो चोरी होने का पता चला। दुकान पर देखा तो शटर काटा गया था। दुकान से लगभग 15 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हुए हैं।

चोर मोबाइल के खाली डिब्बों को दुकान के अंदर ही छोड़ गए हैं। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम भी दुकान पर पहुंची और चोरी से संबंधित साक्ष्यों का पता लगाया। पुलिस का कहना है कि चोरों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया है।

घटना के बाद मार्केट के अन्य दुकानदार भी सहमे | Thief

  • मामले की छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने कुछ सबूत जुटाए हैं।
  • चोरों का जल्द पता लगाया जाएगा।
  • दुकान मालिक के अनुसार लगभग 15 लाख रुपये के मोबाइल चोरी किए गए हैं।
  • चोरी की इस घटना के बाद मार्केट के अन्य दुकानदार भी सहमे हुए हैं ।
  • और पुलिस से क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts