Aashiyana Muhim: आशियाना मुहिम के तहत जरूरतमंद बदलू को बनाकर दी ‘पक्की छत्त’

Published On

पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने पेश की मानवता की मिसाल

  • ब्लॉक मोगा के सेवादारों ने बदलू के घर की कुछ ही घंटों में छत बनाकर दी

मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार)। Aashiyana Muhim: डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 170 मानवता भलाई सेवा कार्यों में से 27वें सेवा कार्य ‘आशियाना मुहिम’ के तहत मोगा शहर के बाबा नंद सिंह नगर में साध-संगत ने जरूरतमंद व्यक्ति बदलू के घर की छत बनाकर दी। जानकारी के अनुसार बदलू पिछले दो वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। हाल ही में बारिश के कारण उनके कमरे की छत गिर गई थी। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते बदलू के लिए घर की छत बनाना बड़ी चुनौती थी। Moga News

इस स्थिति में बदलू ने डेरा सच्चा सौदा के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया और अपनी समस्या बताई। जांच के बाद उन्हें सहायता योग्य पाया गया। इसके बाद ब्लॉक मोगा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों को छत बनाने का कार्य सौंपा गया। खराब मौसम के बावजूद सेवादारों और साध-संगत ने तन-मन-धन से सेवा करते हुए कुछ ही घंटों में कमरे की नई छत डाल दी। इस अवसर पर बदलू ने भावुक होकर पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया। क्षेत्र के गणमान्यजनों व अन्य लोगों ने भी इस भलाई कार्य की भरपूर प्रशंसा की।

‘आप’ जिला प्रधान ने डेरा श्रद्धालुओं का किया तहेदिल से धन्यवाद

आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शहरी एवं पूर्व पार्षद प्रेम चंद चक्की वाले, पार्षद विजय भूषण टीटू और लेक्चरार बलविंदर सिंह विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर में इससे पहले भी डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को मकान बनाकर दिए हैं। उन्होंने सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इस परिवार की मदद कर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है।

ये रहे मौजूद | Moga News

इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार राम इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार संदीप कुमार इन्सां, कुलविंदर सिंह इन्सां, गुरबचन सिंह इन्सां, विजय कुमार बिट्टू, प्रीत सिंह इन्सां, चरण सिंह इन्सां, जगरूप सिंह साफूवाला, सतनाम सिंह साफूवाला, सैफी इन्सां, सुखदेव नाहल सहित साध संगत उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें:– Shri Jalalana Sahib: साध-संगत ने श्री जलालआणा साहिब के क्रिकेट स्टेडियम में चलाया सफाई अभियान

About The Author

Related Posts