हरियाणा-पंजाब में अगले तीन दिन बारिश के आसार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में हिमपात तथा पश्चिमोत्तर में अगले तीन दिन बारिश तथा गरज के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि का अनुमान है। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम खुश्क रहा लेकिन 26 जनवरी तक बारिश तथा गरज के साथ ओले गिरने का अनुमान है। चंडीगढ़ में दिन में तेज धूप रही और शाम होते ही हल्के बादल छा गये। शहर का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला छह डिग्री, हिसार, नारनौल, रोहतक, गुडगांव और भिवानी का पारा क्रमश: आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सिरसा का पारा नौ डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर तथा पठानकोट का पारा सात डिग्री,पटियाला, गुरदासपुुर, बठिंडा का पारा क्रमश: छह डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts