युवक ने जुराबों में छुपाई थी सोने की दो र्इंटें-लुधियाना

Published On

2 किलो, 400 ग्राम सोने सहित लुधियाना(Ludhiana) से एक व्यक्ति गिरफ्तार

लुधियाना(Ludhiana)(सच कहूँ)। खन्ना पुलिस ने 2 किलो, 400 ग्राम सोने सहित एक व्यक्ति को काबू किया। एसएसपी खन्ना धुव्र दहिआ ने जानकारी देते हुए बताया डीएसपी खन्ना दीपक राय व डीएसपी जगविन्दर सिंह चीमा ने अपनी पुलिस पार्टी सहित शापिंग माल सामने नाकेबन्दी की हुई थी। इस दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही गाड़ियों की चैकिंग की जा रही थी।

जब दिल्ली से आ रही एक टूरिस्ट बस की रोक कर चैकिंग की गई तो उस में से एक व्यक्ति के पास से 2 किलो, 400 ग्राम सोनो की 2 ईंटें बरामद हुई, जिनको व्यक्ति ने बूट की जुराबों में छुपाया हुआ था। काबू किये गए व्यक्ति की पहचान सन्दीप सिंह पुत्र हीरा लाल निवासी गांव पंडोरी जिला लुधियाना के तौर पर हुई है। एसएसपी खन्ना ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति सोने का कोई बिल जा रिकार्ड नहीं दिखा सका, जिस संबंधी रिपोर्ट दर्ज कर इनकम टैक्स विभाग/इंफोरसमैंट विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

About The Author

Related Posts